रावतभाटा: रावतभाटा में अतिक्रमण पर पालिका का बड़ा एक्शन, मुख्य मार्ग से हटाया सामान, दुकानदारों को दी सख्त चेतावनी
विजय सिंह ने बुधवार शाम 7 बजे बताया कि रावतभाटा नगर पालिका ने शहर में अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई करते हुए कोटा बैरियर से बप्पा रावल चौराहा तक मुख्य मार्ग पर अभियान चलाया इस दौरान दुकानों के बाहर रखा सामान हटाया गया पालिका प्रशासन ने दुकानदारों को चेतावनी दी है कि दोबारा अतिक्रमण करने पर सामान जब्त किया जाएगा अभियान लगातार जारी रहेगा ।