महागामा: महागामा के गढ़ी गांव में ग्रामीणों के द्वारा चंदा इकट्ठा कर वषों से बंद पड़े जलमीनार को कराया मरम्मत।
Mahagama, Godda | Jun 12, 2026 महागामा प्रखंड क्षेत्र के गढ़ी गांव स्थित शिव मंदिर के समीप लगा सोलर जान मीनार पिछले करीब 2 वर्षों से खराब पड़ा था। जलमीनार बंद रहने के कारण आसपास के ग्रामीणों तथा मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं को पेयजल संकट का सामना करना पड़ता था। समस्या को लेकर ग्रामीणों ने कई बार संबंधित अधिकारियों एवं पंचायत प्रतिनिधियों को अवगत कराया लेकिन कोई पहल नहीं देखा।