अलवर: अलवर में खाद विभाग ने मिलावटखोरों पर की बड़ी कार्रवाई, 420 किलो नकली घी किया गया जब्त, जिले में मचा हड़कंप
अलवर के मेयो बोर्डिंग इलाके में आज खाद विभाग की टीम ने छापेमारी कर करीब 420 किलो नकली घी से भरा एक टेम्पो जब्त किया। कार्रवाई से जुड़े अधिकारियों ने गुरुवार शाम 5 बजे बताया कि टेम्पो में 12 कैन में भरा घी संदिग्ध अवस्था में पाया गया। ड्राइवर मौके से फरार हो गया जबकि टेम्पो मालिक को बुलाकर पूछताछ की गई। विभाग ने सभी कैनों से नमूने लेकर जांच के लिए भेज दिए हैं