पनागर: शराब के पैसों के विवाद में जीजा ने साथी संग मिलकर साले पर चाकुओं से किया हमला, हालत गंभीर
थाना पनागर अंतर्गत भडपुरा शराब दुकान के पास पैसे के लेन-देन को लेकर हुए खूनी संघर्ष में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, बजरंग वार्ड देवरी निवासी संतोष ठाकुर (42 वर्ष), जो आरपीजी फैक्ट्री में कार्यरत हैं, को उनके जीजा यशपाल ठाकुर ने २१ मई की रात फोन कर मझोली बाईपास बुलाया था। यशपाल वहां अपने एक अन्य साथी के साथ मोटरसाइकिल से