बारसोई: सुधानी थाना के नवनिर्मित भवन का निरीक्षण किया सदर प्रभारी सह यातायात डीएसपी ने
Barsoi, Katihar | Apr 27, 2025 सुधानी थाना के नवनिर्मित भवन का सदर प्रभारी सह यातायात डीएसपी सद्दाम हुसैन ने रविवार को शाम चार बजे निरीक्षण किया। इस दौरान सुधानी थाना प्रभारी के अलावा कई अन्य पुलिस पदाधिकारी मुख्य रूप से मौजूद रहे। मौके पर सदर प्रभारी सह यातायात डीएसपी सद्दाम हुसैन ने नवनिर्मित भवन का निरीक्षण करते हुए मौजूद थाना प्रभारी एवं अन्य पुलिस पदाधिकारी को आवश्यक निर्देश भी दिए।