जैतहरी: हाथी के हमले में दीवार गिरी, मलबे में दबकर वृद्ध घायल
जैतहरी थाना क्षेत्र के चोई गांव के पड़मनिया टोला में एक जंगली नर हाथी ने घर की दीवार तोड़ दी, जिससे 70 वर्षीय भोला प्रसाद राठौर मलबे में दबकर घायल हो गए। वन विभाग की टीम ने उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जैतहरी पहुंचाया, जहां उनका उपचार जारी है। डॉक्टरों के अनुसार उनकी हालत स्थिर है।