भादरा: झोपड़ी में आग लगने से घरेलू सामान जलकर हुआ नष्ट
भादरा में हिसार बाईपास स्थित विवेकानंद कॉलेज के पीछे रविवार दोपहर एक झोपड़ी में आग लगने से घरेलू व कबाड़ का सामान जलकर राख हो गया। झोपड़ी की मालकिन सुनीता नुकसान देखकर घबरा गई, तबीयत बिगड़ने पर उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। लोगों ने आग पर काबू पाया। पुलिस ने मौके का निरीक्षण किया। नागरिकों ने प्रशासन से सहायता की मांग की है।