छपरा: भवन निर्माण कार्य में लगे मजदूर का करंट लगने से मौत सदर अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टरों ने किया मृत्यु घोषित
Chapra, Saran | Jun 4, 2026 दाउदपुर थाना अंतर्गत जैतपुर तिवारी टोला गांव में एक भवन का निर्माण कार्य के दौरान हाई टेंशन तार की चपेट में आने से एक मजदूर की मौत मौके पर हो गई. हालांकि साइट पर काम करवा रहे ठेकेदार वह घर वालों के द्वारा उसे आनन-फानन में उठाकर सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक के द्वारा उसे मृत घोषित कर दिया गया.