मुज़फ्फरनगर: मॉडल शॉप के बाहर से चोर ने उड़ा ली बाइक, नकाबपोश चोर ने पुलिस को दी चुनौती, CCTV में कैद हुई चोरी की वारदात
मुजफ्फरनगर के भोपा रोड स्थित मॉडल शॉप के बाहर से एक बाइक चोरी होने का मामला सामने आया है। नकाबपोश चोर दुकान के बाहर खड़ी बाइक को चोरी कर फरार हो गया। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। बताया जा रहा है कि भोपा रोड और आसपास के क्षेत्रों में बाइक चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोर की तलाश में जुटी हुई है।