हाथरस: खाना खाते ही एक परिवार के कई लोगों की बिगड़ी तबीयत, DM के आदेश पर बिगड़ी हालत में 2 बच्चों को लाया गया जिला अस्पताल
जनपद हाथरस के गांव कटाई में खाना खाते ही एक परिवार के आधा दर्जन से अधिक लोगों की तबीयत बिगड़ गई। आनन-फानन में सभी लोगों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिकंद्रा राऊ लाया गया। दो बच्चों की हालात को ज्यादा बिगड़ता देख जिलाधिकारी के आदेश पर एंबुलेंस से जिला अस्पताल लाया गया। इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कर बच्चों का डॉक्टरों द्वारा उपचार किया गया।