मांट: यमुना एक्सप्रेस वे पर सड़क हादसे में गंभीर घायलों को क्षेत्रीय विधायक ने पहुंचवाया अस्पताल
Mat, Mathura | May 13, 2026 मंगलवार की देर रात क्षेत्रीय विधायक राजेश चौधरी बाजना से मथुरा की ओर लौट रहे थे,मांट थाना क्षेत्र के मायल स्टोन 91 के समीप उन्होंने देखा कि सड़क किनारे दो युवक बेहद गम्भीर हालत में पड़े हैं, तो उन्होंने तत्काल अपनी गाड़ी को रोक कर उनसे उनके नाम पते पूछे और तत्काल पुलिस व एम्बुलेंस को बुलाया,जब तक पुलिस व एम्बुलेंस नहीं आ गईं,तब तक विधायक वहीं मौजूद रहे