जलालाबाद: पूरेना नखासे के सामने कार और बाइक की टक्कर से युवक गंभीर घायल, मेडिकल कॉलेज किया गया रेफर
शाहजहांपुर जनपद के थाना जलालाबाद क्षेत्र में गांव पुरैना के नकाशी के सामने कार और बाइक की टक्कर में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद युवक सड़क पर गिर पड़ा और उसकी हालत इतनी गंभीर थी कि वह न बोल पा रहा था और न ही चलने की स्थिति में था। उसकी पहचान और वह कहां से आ रहा था, इसकी जानकारी नहीं मिल सकी