धनौरा: गजरौला में मामूली विवाद के चलते जमकर हुई मारपीट, चली बेल्ट, घटना का वीडियो हुआ वायरल
मामूल विवाद में युवाओं के दो गुटों के बीच दो दिन पूर्व नगर के मोहल्ला जलाल नगर में सरेराह जमकर बेल्टें चलीं। बुधवार को इससे जुड़ा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो पुलिस में हड़कंप मच गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। जानकारी के अनुसार क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक का दूसरे गांव निवासी युवक से कुछ दिन पहले विवाद हो गया था।