गुना नगर: NH-46 गुना बाईपास पर सेंगर ढाबा के पास कार और बाइक की टक्कर, एक युवक की मौत, दूसरा घायल
गुना कैंट थाना के नेशनल हाईवे 46 के गुना बाईपास पर सेंगर ढाबा के पास 13 मई सुबह बाइक और कार की भीषण टक्कर हो गई। घटना में बाइक सवार एक युवक की मौके पर मौत हो गई, दूसरा गंभीर घायल है। एक्सीडेंट इतना तेज था की बाइक चकनाचूर हो गई। एंबुलेंस से घायल को अस्पताल भेजा, कैंट पुलिस ने बाइक को कब्जे में लिया। कार लेकर चालक मौके से भाग गया। पुलिस जांच जारी है।