धमतरी शहर में बेहतर यातायात सुविधाओं के विस्तार की दिशा में विंध्यवासिनी मंदिर से नहर नाका चौक तक निर्माणाधीन सड़क का महापौर श्री रामू रोहरा, कलेक्टर श्री अभिनाश मिश्रा एवं नगर निगम आयुक्त श्री अरुण कुमार वर्मा ने संयुक्त रूप से निरीक्षण किया।
अधिकारियों ने निर्माण कार्य की गुणवत्ता एवं प्रगति का अवलोकन करते हुए कार्य को निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए। सड़क निर्माण पूर्ण होने के बाद क्षेत्रवासियों को सुगम, सुरक्षित एवं सुविधाजनक आवागमन का लाभ मिलेगा।
#Dhamtari #RoadDevelopment #Infrastructure #PublicWorks #urbandevelopment
Dhamtari, Chhattisgarh | Jul 14, 2026