गोड्डा: मटियानी गाँव में छत से गिरने से एक व्यक्ति जख्मी, सदर अस्पताल में इलाज जारी
Godda, Godda | Feb 7, 2026 शनिवार की शाम पथरगामा थाना क्षेत्र के मटियानी गाँव में छत से गिरने के कारण एक व्यक्ति घायल हो गया। घायल का नाम चंद्रेश्वर टुडू है। घायल को पथरगामा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया जहाँ प्राथमिक इलाज हुआ। उसके पैर में जख्म है और सीने में दर्द है इसीलिए रात्रि उसे सदर अस्पताल रेफर किया गया जहाँ उसका इलाज चल रहा है।