पूरनपुर: घुघचाई थाना क्षेत्र की किशोरी को बहला-फुसलाकर भगाने का आरोप, दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज
पूरनपुर/ घुंघचाई थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी ग्रामीण की तहरीर पर पुलिस ने किशोरी को बहला फुसलाकर भगाने के आरोप में दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। ग्रामीण ने बताया कि 9 जून 2026 को वह अपनी पत्नी के साथ दवाई लेने सिमरिया ता. अजीतपुर बिल्हा गए थे। इसी दौरान उनकी 14 वर्षीय पुत्री को विमलेश पुत्र सुरेश कथित रूप से बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया।