चूरू: सैनिक बस्ती में राज्यसभा सांसद घनश्याम तिवाड़ी की प्रेसवार्ता, कहा- जनता का विश्वास सरकार की सबसे बड़ी ताकत है
Churu, Churu | Jun 14, 2026 चूरू के सैनिक बस्ती स्थित पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़ के आवास पर रविवार को मोदी सरकार के 12 वर्षों के कार्यकाल को लेकर भाजपा की प्रेस वार्ता आयोजित हुई। इसमें राज्यसभा सांसद घनश्याम तिवाड़ी, चूरू विधायक हरलाल सहारण और भाजपा जिलाध्यक्ष बसंत शर्मा ने केंद्र सरकार की उपलब्धियां गिनाईं।