बेगूसराय: बेगूसराय में अपराधियों ने किराना दुकानदार से की लूटपाट, सीसीटीवी में कैद हुई घटना
बेगूसराय में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं… बेखौफ बदमाश लगातार पुलिस को चुनौती दे रहे हैं… ताजा मामला बखरी थाना क्षेत्र का है, जहां बाइक सवार तीन अपराधियों ने एक किराना दुकानदार को निशाना बनाया… हथियार के बल पर लूटपाट की कोशिश की गई… विरोध करने पर दुकानदार के साथ मारपीट भी की गई… पूरी वारदात CCTV में कैद हो गई है।