सूरजपुर: ग्राम पंचायत चंद्रपुर में चार्जिंग के दौरान इलेक्ट्रिक स्कूटी फटने से युवक-युवती हुए घायल, घर में लगी आग
ग्राम पंचायत चंद्रपुर में चार्जिंग के दौरान इलेक्ट्रिक स्कूटी फटने से युवक-युवती घायल हो गए और घर में आग लग गई। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पाया। परिजनों ने दोनों घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। युवती को अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया था, जहां उसकी स्थिति ठीक बताई जा रही है।