फुलवारी: बेऊर थाना क्षेत्र में 1000 लीटर अर्ध निर्मित जावा शराब नष्ट की गई
बेऊर थाना क्षेत्र में अवैध शराब के विरुद्ध छापेमारी कर रविवार को शराब को विनष्ट किया गया है। बता दें कि बेऊर थाना क्षेत्र में आसूचना संकलन के आधार पर अवैध शराब के विरुद्ध छापेमारी की गई जिसमें 1000 लीटर अर्ध निर्मित जावा शराब को विनष्ट किया गया है। वहीं रविवार दोपहर 12:42 पर मामले की जानकारी बेऊर थाना पुलिस के द्वारा दी गई है।