शिवपुरी नगर: कमलागंज में अनियंत्रित होकर आइसक्रीम पिकअप घर में घुसी, लोग बाल-बाल बचे
शिवपुरी शहर के व्यस्ततम कमलागंज थीम रोड क्षेत्र में आज बुधवार सुबह एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। सुबह आइसक्रीम से भरी एक तेज रफ्तार बोलेरो पिकअप वाहन क्रमांक RJ-27-GC-6552 अचानक अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे स्थित एक मकान के छज्जे व दीवार से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि मकान का छज्जा टूटकर नीचे गिर गया और दीवार का एक हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया।