कालका: स्वयं सहायता समूह खेड़ांवाली लेही की महिलाओं ने किया रोड जाम, सड़क को बनाने की मांग
कालका के खेड़ावाली लेही की महिलाओं ने आज सड़क बनाने की मांग को लेकर रोड जाम किया। रोड जाम करने की सूचना मिलने के बाद पुलिस भी मौका पर पहुंची और महिलाओ को समझने की कोशिश की। महिलाओ की मांग हैं की रोड ना बनने के कारण उनको समस्याओं का सामना करना पड़ रहा हैं। महिलाओ के रोड जाम के बाद अन्य स्थानीय लोग भी उनके समर्थन में उतर आए।