बोध गया: बोधगया सम्मेलन में नए आपराधिक कानून के प्रभावी क्रियान्वयन पर दो दिवसीय मंथन हुआ संपन्न
बोधगया के महाबोधि सांस्कृतिक केंद्र में नए आपराधिक कानून पर आयोजित दो दिवसीय राज्यस्तरीय सम्मेलन में सुप्रीम कोर्ट और हाई कोर्ट के न्यायाधीशों, न्यायिक अधिकारियों तथा प्रशासनिक पदाधिकारियों ने भाग लिया। सम्मेलन में कानून लागू करने वाली सभी एजेंसियों के समन्वय, तकनीक के बेहतर उपयोग और वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग को बढ़ावा देने पर जोर दिया गया।