प्रयागराज: माघी पूर्णिमा स्नान पर्व पर करोड़ों श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी, लगातार उमड़ रहा आस्था का जन सैलाब
संगम तट पर आज बुधवार को माघी पूर्णिमा स्नान पर्व के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने गंगा की धारा में आस्था की डुबकी लगाई है,जबकि करीब 2:30 बजे के आसपास महाकुंभ मीडिया सेंटर द्वारा प्रेस विज्ञप्ति जारी की गई है,जिसमें बताया गया है कि 2:30 बजे तक एक करोड़ 83 लाख श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगाई है जबकि कल 46 करोड़ से अधिक श्रद्धालु स्नान कर चुके हैं।