देवघर: देवघर बासुकीनाथ सड़क पर बाईपास बना परेशानी का सबब, कीचड़ में फंसे सैकड़ो वाहन
देवघर बासुकीनाथ मुख्य सड़क पर बार-बार लग रहे जाम के कारण पुलिस ने मोहनपुर के बांझी जंगल के समीप वाहनों को बायपास मार्ग से भेजना शुरू किया लेकिन अचानक हुई बारिश के बाद बायपास मार्ग की मिट्टी गीली और दलदली हो गई जिसे श्रद्धालुओं से भरे सैकड़ो वाहन कीचड़ में फंस गए स्थिति को देखते हुए पुलिस ने तत्काल बायपास मार्ग को बंद कर फिर से पक्की सड़क से भेजना शुरू किया