सहारनपुर: उत्तर प्रदेश में बेहतर सुरक्षा का असर, कांवड़ यात्रा में महिलाओं की संख्या में हुआ इज़ाफा
भक्तिमय व पारंपरिक उमंग के बीच शहर की सड़कें और मार्ग कावड़ियों के जोश से गूँजते रहे। बोलबम और हर‑हर महादेव के गगनभेदी जयकारों के बीच हजारों श्रद्धालु हरिद्वार से लाया गया गंगाजल बाबा के दरबार तक पहुंचाने के लिए पैदल निकले है। रंग‑बिरंगी और आकर्षक कावड़ों ने मार्ग पर मौजूद लोगों का ध्यान खींचा और उत्सव का माहौल बनाया है।