कानपुर: सचेड़ी के भैरमपुर में पुलिया में बैठा युवक नहर में गिरा, दो घंटे बाद मिला शव
सचेड़ी थाना क्षेत्र के भैरमपुर के पास पुलिया के ऊपर बैठा युवक अचानक नहर में गिर गया आसपास मौजूद लोगों ने परिजनों को घटना की जानकारी दी सूचना मिलते ही बड़ा भाई गोताखोर लेकर मौके पर पहुंचा और 2 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद शब को झाड़ियां से बरामद कर लिया शुक्रवार दोपहर 1:00 बजे पोस्टमार्टम के बाद शब परिजनों की सुपुर्द कर दिया गया