कानपुर: तुर्की के पाकिस्तान का साथ देने से कानपुर के व्यापारी नाराज, तुर्की का बायकॉट कर व्यापार खत्म करने की मांग की
आतंक के खिलाफ लड़ाई में भारत का साथ देने की बजाय तुर्की ने पाकिस्तान का साथ दिया। लोगों में गुस्सा भड़क गया है। कानपुर के साथ ही प्रदेश और देश की संस्थाएं जहां अपने रिश्ते तोड़ रहीं हैं, वहीं अब लोग घूमने जाने से भी इनकार करने लगे हैं।फियो के सहायक निदेशक आलोक श्रीवास्तव ने शुक्रवार 3 बजे बताया कि, व्यापार संगठनों ने तुर्की से व्यापार खत्म करने की मांग की है