कानपुर: कलेक्टर गंज स्थित पुराना गल्ला मंडी में एक बार फिर से रुई के गठर में लगी आग, मची अफरा-तफरी
कलक्टरगंज स्थित पुरानी गल्ला मंडी में एक बार फिर आग लग गई है। मंगलवार को थिनर गोदाम में लगी आग को बुझाए 70 घंटे बीत चुके थे। और एक बार फिर से रुई के गोदाम में बचे गठरों से फिर लपटें उठने लगीं। एफएसएसओ प्रदीप कुमार ने शुक्रवार 2:00 बजे बताया कि रुई में कहीं चिंगारी बची होने से आग फिर भड़क उठी। उन्होंने कहा कि रुई के गठरों को यहां से हटाना जरूरी है।