बहराइच: बड़ीहाट इलाके में भाजपा नेता के घर कार्यक्रम में दबंग ने खड़ी कार में की तोड़फोड़, पुलिस कर्मी से की अभद्रता, मुकदमा दर्ज
बहराइच जिले के बडीहाट इलाके में भाजपा नेता के भतीजी के इंगेजमेंट कार्यक्रम में एक दबंग ने जमकर बवाल काटा। इस दौरान कार्यक्रम स्थल के बाहर खड़ी कार के शीशे को भी फोड़ दिया। जब भाजपा नेता ने दबंग को रोकने का प्रयास किया तो उनसे पुलिस कर्मी व महिलाओं से भी अभद्रता की। भाजपा नेता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर जांच शुरू कर दी है।