बयाना: बयाना अस्पताल में मौसमी बीमारियों के बढ़े मरीज, ओपीडी 1000 के पार पहुंची, 200 मरीज भर्ती
बयाना क्षेत्र में उमस भरी गर्मी के कारण मौसमी बीमारियों का प्रकोप बढ़ गया है। इसका सीधा असर राजकीय उप जिला अस्पताल पर दिख रहा है, जहां हर लगभग 1000 मरीज ओपीडी में इलाज के लिए पहुंच रहे हैं। इनमें से करीब 200 मरीजों को गंभीर हालत में विभिन्न वार्डों में भर्ती करना पड़ रहा है।