सगड़ी: अल्लीपुर में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मानकों के उल्लंघन पर मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल को किया सील, कार्रवाई से मचा हड़कंप
आजमगढ़ जनपद के तहबरपुर क्षेत्र अंतर्गत अल्लीपुर बाजार स्थित मां कमला जी मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल के विरुद्ध प्राप्त शिकायतों के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम पहुंची । गंभीर अनियमितताओं के आधार पर प्रशासन ने सख्त कार्रवाई करते हुए अस्पताल को सील कर दिया। निरीक्षण के दौरान पाया गया कि अस्पताल द्वारा शासन के अनिवार्य मानकों का पालन नहीं किया जा रहा था ।