बारुन: सिन्दुरिया हत्याकांड का मुख्य अभियुक्त अहमदाबाद से गिरफ्तार, पहले ही दो आरोपित जा चुके हैं जेल
बारुण थाना क्षेत्र के सिन्दुरिया गांव में नववर्ष के पहले दिन हुए दिलीप सिंह (41 वर्ष) हत्याकांड में पुलिस को एक और बड़ी सफलता हाथ लगी है। इस बहुचर्चित मामले में फरार चल रहे मुख्य नामजद अभियुक्त नजरें आलम को पुलिस ने गुजरात के अहमदाबाद से गिरफ्तार कर लिया है। प्रभारी थानाध्यक्ष अंकित कुमार ने इसकी पुष्टि की है।