हैदरगढ़: पैकौली गांव में सामुदायिक शौचालय बंद, जल जीवन मिशन की टंकी में पानी नहीं, सचिव पंचायत भवन में नहीं पहुंचते
त्रिवेदीगंज स्थित पैकौली गांव के ग्रामीणों ने खंड विकास अधिकारी प्रियंका सिंह को शनिवार करीब 1 बजे शिकायत पत्र सौंपा है। ग्रामीणों ने सामुदायिक शौचालय सहित कई विकास कार्यों में अनियमितताओं और समस्याओं के निस्तारण की मांग की है।शिकायत में ग्रामीणों ने बताया कि 'स्वच्छ भारत स्वस्थ भारत' अभियान के तहत बनाए गए सामुदायिक शौचालय केवल शो-पीस बनकर रह गए हैं।