पानीपत: पानीपत में हिस्ट्रीशीटर के ऑफिस पर फायरिंग, बदमाशों ने चलाई गोलियां, ₹10 लाख की फिरौती मांगी, CCTV में कैद हुई घटना
पानीपत शहर की देसराज कॉलोनी में एक हिस्ट्रीशीटर के कार्यालय के बाहर 2 नकाबपोश बदमाशों ने फायरिंग की। बदमाशों ने सरेआम गोलियां चलाकर फिरौती संबंधित एक चिट्ठी भी कार्यालय पर फेंकी।इसमें उन्होंने 10 लाख रुपए की फिरौती की मांग की है। बदमाशों ने फिरौती न देने पर अंजाम भुगतने की धमकी दी है। यह पूरी वारदात क्षेत्र में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई। मामले की शिकायत