कोलायत: कोलायत के भेलू गांव में टावर में भीषण आग, आग पर काबू पाने में हुई दिक्कत, कई कच्चे घर भी चपेट में आए
कोलायत क्षेत्र के भेलू गांव में उस समय हड़कंप मच गया जब एक टावर में अचानक भीषण आग लग गई। आग ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया, जिससे आसपास के कच्चे घर भी इसकी चपेट में आ गए। आगजनी की इस घटना में गांव के ही माधोसिंह, जोरावर सिंह, बिशनलाल पंचारिया और ओमसिंह के कच्चे घरों में भी आग लग गई। आग इतनी तेज थी कि घरों में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया।