ऊंचाहार: ऊँचाहार क्षेत्र में चार दिन बाद भी बिजली के हालात नहीं सुधरे, लाखों की आबादी पर संकट
ऊँचाहार क्षेत्र में बुधवार की शाम आये चक्रवाती तूफान ने क्षेत्र की बिजली व्यवस्था को इस कदर तहस नहस कर दिया कि रविवार की सुबह, तक भी व्यवस्था के हालात नहीं सुधर पाये।तूफान की वजह से क्षेत्र के अलग अलग गांवो में तीन सौ से अधिक पोल टूटे थे।हालांकि बिजली विभाग द्वारा युद्ध स्तर पर कार्य किया जा रहा है।लेकिन हालात सुधरने में कई दिन और लग सकते है, लोग संकट में है