छतरपुर: टोरिया मोहल्ला बवाल मामले में सर्व हिंदू समाज ने सौंपा ज्ञापन, आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई और बुलडोजर कार्रवाई की मांग
छतरपुर के टोरिया मोहल्ला में हुई मारपीट और पथराव की घटना को लेकर सर्व हिंदू समाज ने शुक्रवार की दोपहर 1:30 बजे कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई, अवैध निर्माणों पर बुलडोजर कार्रवाई और क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने की मांग की गई है। साथ ही जल्द कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी भी दी गई है।