शिवसागर: भभुआ न्यायालय के कुर्की वारंटी नंदलाल सिंह को शिवसागर पुलिस ने खैरी गाँव से गिरफ्तार कर कैमूर पुलिस को सुपुर्द किया
शिवसागर थाने के पुलिस ने आज सोमवार को शाम के 6 बजे के करीब भभुआ न्यायलय का कुर्की वारेंटी नंदलाल सिंह को खैरी गाँव से गिरफ्तार कर कैमूर पुलिस को सुपुर्द कर दिया है। जहाँ इसको लेकर जानकारी देते हुए शिवसागर थानाध्यक्ष रितेश कुमार ने बताया की भभुआ न्यायलय का कुर्की वारेंटी नंद लाल सिंह को गिरफ्तार कर कैमूर पुलिस को सुपुद्र कर दिया है।