सिकंदराराऊ: टोली के पास अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर, चार लोग हुए घायल, डॉक्टर ने किया रेफर
सुखवीर सिंह राधा पत्नी रजनीश, संध्या पत्नी सुखवीर और छह माह की मासूम कनक को लेकर बाइक से एटा जनपद के गांव शीतलपुर स्थित अपनी रिश्तेदारी में जा रहे थे। हाईवे पर स्थित टोली के निकट पीछे से आये अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी जिससे चारों लोग घायल हो गए। चिकित्सकों ने चारों की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया है।