झांसी: झांसी में पीड़ित पत्नी ने SSP कार्यालय में शिकायत पत्र देकर कहा- मेरे पति ने कर ली 2 और शादियां, पति पर हो कार्रवाई
Jhansi, Jhansi | Jun 2, 2026 झांसी में एक महिला ने अपने पति पर दो और शादियां करने का आरोप लगाते हुए एसएसपी कार्यालय में मंगलवार की दोपहर 2 बजे पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई है। पीड़िता का कहना है कि उसकी शादी विधिवत तरीके से हुई थी, उसकी ससुराल कोतवाली थाना क्षेत्र में है उसके पति ने बिना जानकारी दिए दो अन्य महिलाओं से विवाह कर लिया। महिला ने पति पर सख्त कार्रवाई किए जाने की मांग की है।