अनूपपुर: ग्राम छिल्पा में संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत, अस्पताल में डॉक्टरों ने मृत घोषित किया
जिले के शिल्पा निवासी 37 वर्षीय महेश साहू की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों द्वारा उन्हें गंभीर हालत में स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि महेश साहू की तबीयत अचानक बिगड़ने के बाद परिजन उन्हें तत्काल स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे थे। पुलिस जांच में जुटी हुई है ।