बुढ़ार: शहडोल-अनूपपुर सीमा पर तीन हाथियों का डेरा, वन विभाग अलर्ट
शहडोल-अनूपपुर सीमा स्थित केशवाही वन क्षेत्र से लगे जंगल में तीन जंगली हाथियों ने डेरा जमा लिया है। हाथियों की मौजूदगी को देखते हुए वन विभाग की टीम लगातार निगरानी कर रही है। आसपास के ग्रामीणों को जंगल की ओर न जाने और सतर्क रहने की सलाह दी गई है। वन अमला हाथियों की गतिविधियों पर नजर बनाए हुए है। जानकारी रविवार दोपहर 3 बजे सामने आई है।