एटा: एटा जनपद में तैनात ARTO सतेंद्र कुमार का अलीगढ़ में हुआ तबादला, मैनपुरी से शिवम यादव बने नए ARTO एटा
Etah, Etah | May 30, 2026 एटा जिले के सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (ARTO) सतेंद्र कुमार सिंह का अलीगढ़ स्थानांतरण कर दिया गया है। उनके स्थान पर मैनपुरी से शिवम यादव को एटा का नया ARTO नियुक्त किया गया है। सतेंद्र कुमार सिंह लंबे समय से एटा में कार्यरत थे।इस बदलाव के बाद, शिवम यादव मैनपुरी से आकर एटा में ARTO का कार्यभार संभालेंगे।