कैसरगंज: मुस्तफाबाद के पास तेज रफ्तार रोडवेज बस और बाइक की टक्कर, युवक की मौके पर हुई मौत
जरवल रोड थाना क्षेत्र के अंतर्गत मुस्तफाबाद के पास तेज रफ्तार रोडवेज बस व मोटरसाइकिल की जोरदार टक्कर हो गई। भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार युवक दीपक पांडे की मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा पुलिस आगे की वैधानिक कार्रवाई में जुटी।