पलिया: आग से उजड़े गरीब परिवार की मदद के लिए पलिया विधायक रोमी साहनी ने बढ़ाया हाथ
पलिया तहसील क्षेत्र के ग्राम पुरनपुरवा टापर (पटिहन) निवासी संतराम का आशियाना आगजनी की घटना में पूरी तरह जलकर राख हो गया। मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करने वाले संतराम के सामने अचानक आई इस आपदा ने गंभीर संकट खड़ा कर दिया। घर में रखा राशन, कपड़े और अन्य जरूरी सामान भी आग की भेंट चढ़ गया। वही पलिया विधायक ने पीड़ित परिवार को 25000 की दिया आर्थिक सहायता राशि।