चेरिया बरियारपुर: चेरियाबरियारपुर थाना क्षेत्र के सकरबासा पंचायत के वार्ड पांच बरदाना बहियार में मिला अज्ञात नर कंकाल
चेरिया बरियारपुर थाना के सकरबासा पंचायत वार्ड पांच बरदाना बहियार में अज्ञात नर कंकाल मिला। क्षेत्र में फैली सनसनी मौके पर सेंकड़ों लोगों की भीड़ जुट गई। सुचना पर चेरिया बरियारपुर थाना प्रभारी सुबोध कुमार दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंच कर कंकाल को एकत्रित कर जांच करने के लिए भेजा है। घटनास्थल पर शरीर का हरेक अंग अलग अलग जगहों पर बिखरा हुआ मिला।