हज़ारीबाग: बड़कागांव छुरेबाजी कांड: पुलिस ने 6 लोगों को किया गिरफ्तार
बड़कागांव मुख्य चौक पर गुरुवार की शाम हुई छुरेबाजी की घटना में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने अपराधियों द्वारा इस्तेमाल की गई काला स्कॉर्पियो गाड़ी भी बरामद कर ली है। गुरुवार देर शाम बड़कागांव मुख्य चौक पर काला स्कॉर्पियो से उतरकर अपराधियों ने दो युवकों पर चाकू से हमला कर दिया। पीड़ितों की पहचान ग्राम पिपरडीह निवासी चंदन गोप (23 वर्ष) पुत्र उमेश गोप और ललन गोप (18 वर्ष) पुत्र अर्जुन गोप के रूप में हुई है।