शाहपुर पटोरी के जोरपुरा स्थित हनुमान मंदिर के पास चल रहे सात दिवसीय श्रीमद् भागवत महायज्ञ के तीसरे दिन श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। कथा वाचक सुमित जी महाराज ने सती और ध्रुव चरित्र का भावपूर्ण वर्णन करते हुए भक्ति की महिमा बताई। उन्होंने कहा कि सच्ची आस्था से जीवन की बाधाएं दूर होती हैं। भजन-कीर्तन से माहौल भक्तिमय बना रहा।